दुर्ग। नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा में पारित नहीं हो पाने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने दुर्ग में कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पटेल चौक पर पुतला दहन कर विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और इस मुद्दे पर कड़ी नाराजगी जताई।
कार्यक्रम भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान सुरेंद्र कौशिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जिला महामंत्री दिलीप साहू, उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक दिनेश देवांगन, प्रवक्ता रितेश शर्मा, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, आईटी सेल सह संयोजक उमेश गिरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अधिनियम का विरोध करने पर कड़ी निंदा की।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल, विशेषकर कांग्रेस, अपने राजनीतिक अस्तित्व के डर से इस विधेयक को पारित नहीं होने देना चाहते। उन्होंने कहा कि देश की मातृशक्ति भविष्य में इसका जवाब जरूर देगी।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला महामंत्री डॉ. भारती साहू, जिला उपाध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, जिला पंचायत सदस्य प्रिया साहू, बुनकर प्रकोष्ठ संयोजक ईश्वर देवांगन, दीपक सिन्हा, सरिता चंद्राकर, चंपा साहू, दिनेश्वरी तुरकर, संजू शर्मा, सुमन वर्मा, शिखा तिवारी, तुलेश्वरी साहू, उमंग ताम्रकार, राहुल दीक्षित, राहुल सिंह, अनुराग रायजादा, निलेश सिन्हा, आसपुरन चौधरी सहित युवा एवं महिला मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.