अपराध

वेदांता प्लांट हादसे में 24 मौतें, जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

85520042026142614whatsappimage2026-04-20at7.55.15pm.jpeg

सक्ती। वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए दर्दनाक हादसे के बाद अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 12 मजदूर अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। इस गंभीर घटना के बाद केंद्र, राज्य और जिला स्तर पर जांच समितियों का गठन किया गया है। वहीं पुलिस ने प्लांट के चेयरमैन सहित 19 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है।
घटना को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने मामले की जांच के लिए अपनी 10 सदस्यीय टीम गठित की है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि दर्ज की गई एफआईआर केवल औपचारिकता है। उनका कहना है कि पुलिस ने जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया है, जबकि इस तरह की गंभीर घटना में सख्त और गैर-जमानती धाराएं लगनी चाहिए थीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मामले को संवेदनशील बताकर जानकारी छिपाने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं सांसद प्रतिनिधि ने जिला प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे से पहले स्थानीय सांसद द्वारा तीन बार जिला कलेक्टर को प्लांट की सुरक्षा जांच और निरीक्षण के लिए पत्र लिखा गया था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका दावा है कि यदि समय रहते सुरक्षा उपायों पर ध्यान दिया गया होता, तो इतनी बड़ी दुर्घटना टाली जा सकती थी। फिलहाल मामले की जांच विभिन्न एजेंसियों द्वारा जारी है, लेकिन इस हादसे ने औद्योगिक सुरक्षा और प्रशासनिक जिम्मेदारी को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.