दुर्ग-भिलाई

दुर्ग में हजरत बाबा सैयद अब्दुल रहमान शाह काबुली के सालाना उर्स पाक (एकता उत्सव) की तैयारियां शुरू

84420042026124740whatsappimage2026-04-20at6.14.54pm.jpeg

दुर्ग। पुराना बस स्टैंड स्थित हजरत बाबा सैयद अब्दुल रहमान शाह काबुली रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स पाक (एकता उत्सव) मई 2026 के आयोजन को लेकर सालाना उर्स पाक कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा ने की।
बैठक में अध्यक्ष श्री देशलहरा ने वर्ष 2025 के उर्स पाक कार्यक्रम को “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत सिंदूरी एकता उत्सव के रूप में सफलतापूर्वक आयोजित करने में सहयोग देने वाले कमेटी पदाधिकारियों, सदस्यों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने वर्ष 2026 के कार्यक्रम कैलेंडर का विमोचन करते हुए उर्स पाक की तिथियों की घोषणा की।
कमेटी के जनरल सेक्रेटरी रऊफ कुरेशी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 12 मई 2026 को दरगाह आलिया में परचम कुसाई के साथ उर्स पाक का शुभारंभ होगा। 13 मई को शाही संदल जुलूस खादीम-ए-अस्थाना के निवास, जामा मस्जिद के पास से निकलकर शहर भ्रमण करते हुए दरगाह पहुंचेगा।
इसके बाद 14, 15 और 16 मई को कव्वाली के भव्य मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। 14 मई को सुल्तान साबरी कव्वाल एंड पार्टी (दिल्ली) का मुकाबला साकिब उमैर चिश्ती कव्वाल एंड पार्टी (दिल्ली) से होगा। 15 मई को चांद कादरी चिश्ती (इंटरनेशनल आर्टिस्ट) का मुकाबला रियाज वारसी (दिल्ली) से होगा। वहीं 16 मई को अमन अफजाल साबरी (मुंबई) और गुलाम वारिस (दिल्ली) के बीच सूफी एवं बॉलीवुड कव्वाली का मुकाबला आयोजित किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए सभी सदस्यों ने आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया। अंत में आभार प्रदर्शन राजेंद्र पाल भाटिया (राजू भैया) ने किया। इस अवसर पर कमेटी के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.