अपराध

अवैध संबंधों के संदेह में युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

801190420261138211001147511.jpg

दुर्ग। अवैध संबंधों के संदेह और आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी जप्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 अप्रैल 2026 को प्रार्थी परदेशी राम निर्मलकर (55 वर्ष), निवासी नयापारा दुर्ग ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पुत्र हेमंत निर्मलकर पर 18 अप्रैल की रात करीब 10 बजे उतई तिराहा स्थित टेम्पो स्टैंड के पास आरोपी ने जान से मारने की नीयत से हमला किया।
रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी अंकित सिन्हा को अपनी पत्नी के संबंधों को लेकर संदेह था, जिसके चलते वह हेमंत निर्मलकर से रंजिश रखता था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए शंकरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 198/2026 धारा 109 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी अंकित सिन्हा (28 वर्ष), निवासी ग्राम बोरतरा थाना गुरूर जिला बालोद, हाल निवासी मांढर जिला रायपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली के निरीक्षक नवीन कुमार राजपूत, प्रधान आरक्षक राकेश निर्मलकर सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद या संदेह की स्थिति में कानून हाथ में न लें, बल्कि तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.