होम / दुर्ग-भिलाई / ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का निरीक्षण, जल संरक्षण व वृक्षारोपण पर विशेष जोर
दुर्ग-भिलाई
सीईओ जिला पंचायत बजरंग कुमार दुबे द्वारा ढौर, सावनी, दैमार एवं अमेरी पंचायतों का दौरा

पाटन। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बजरंग कुमार दुबे द्वारा जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत ढौर, सावनी, दैमार एवं अमेरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान उन्होंने वृक्षारोपण कार्यों एवं WAT (जल संरक्षण) के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने जल संरक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने पर विशेष जोर दिया।
ग्राम पंचायत अमेरी में तालाब पार स्थित वृक्षारोपण कार्य एवं WAT निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्यों को गुणवत्तापूर्ण बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही अटल डिजिटल सेवा केंद्र का निरीक्षण कर पंचायत स्तर पर कर (टैक्स) संबंधी जानकारी ली गई तथा उसे पोर्टल में समय पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। पेंशन से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई एवं स्वच्छताग्राही दीदियों को मानदेय वितरण की जानकारी ली गई।
ग्राम पंचायत सावनी में अमृत सरोवर निर्माण एवं वृक्षारोपण कार्यों के बेहतर रखरखाव हेतु निर्देश दिए गए। वृक्षारोपण कार्यों में आरएएचओ (RAHO) की सहायता लेने तथा मछली पालन एवं सब्जी उत्पादन जैसी आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। साथ ही जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए WAT निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए गए।
ग्राम पंचायत दैमार में अमृत सरोवर स्थल पर ट्री गार्ड चोरी होने की जानकारी मिलने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही सचिव की अनुपस्थिति पर नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.