दुर्ग। थाना पद्मनाभपुर क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध मृत्यु के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि प्रेम संबंध में संदेह और आपसी विवाद के चलते आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को पद्मनाभपुर क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध मौत की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी कार्तिक राम साहू (27 वर्ष), निवासी देंगरापार जिला बालोद, अपनी परिचित युनेश्वरी वर्मा (26 वर्ष), निवासी खैरागढ़ को पुलगांव स्थित किराये के कमरे से सुभाष नगर, पद्मनाभपुर स्थित अपने कमरे में लेकर आया था।
इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध को लेकर विवाद हुआ, जिसके चलते आरोपी ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटनास्थल से आवश्यक भौतिक साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के व्यक्तिगत विवाद या तनाव की स्थिति में कानून को हाथ में न लें और तत्काल पुलिस से संपर्क करें। विवादों का समाधान कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से ही किया जाना चाहिए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.