रामानुजगंज। यहां के प्राचीन शिव मंदिर में सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष विकास दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में बताया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के सभी ब्राह्मण समाज के लोगों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन करते हुए किया जाएगा। इसके पश्चात वरिष्ठजनों एवं सफल छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। सुबह 9 बजे से बाइक रैली एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो पूरे नगर का भ्रमण कर पुनः शिव मंदिर पहुंचकर सम्पन्न होगी। कार्यक्रम का समापन पूरे नगर भ्रमण के बाद शिव मंदिर प्रांगण में पहुंचकर सभी लोग प्रसाद ग्रहण करते हुए करेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए वरिष्टजनों सहित विभिन्न युवा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में प्रमुख रूप से विपिन पाठक, मधुसूदन चौबे, प्रदीप चौबे दिनेश चौबे, ऋषि द्विवेदी, दीपक दुबे, अशोक चौबे, श्याम कुशल पांडे, विकास दुबे, अनिल पांडे, जय चौबे, दिवाकर द्विवेदी, मनोज तिवारी, विनय पांडे, रमेश मिश्रा, विष्णु पांडे, उज्जवल तिवारी, वेद प्रकाश तिवारी, नितांत चौबे, दामोदर मिश्र, रितेश पांडे, आनंद मिश्रा, रोहित चौबे, लवकेश पांडेय, आकाश तिवारी, अर्पित तिवारी सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.