ब्रेकिंग

एकता कप हॉकी टूर्नामेंट में एचटीसी दुर्ग का कब्जा, टाई brekar से आया नतीजा

678150420261402211001129744.jpg

-रोमांच से भरे फाईनल मैच में एचटीसी ने सिवनी को दी 1 गोल से शिकस्त

Image after paragraph

दुर्ग। जिला हॉकी संघ दुर्ग द्वारा आयोजित एकता कप फ्लड लाइट हॉकी टूर्नामेंट में एचटीसी दुर्ग की टीम ने खिताब पर कब्जा किया। मंगलवार को सिविल लाईन हॉकी ग्राउंड में 7 ए साईड प्रारुप पर खेले गए फाईनल मैच में एचटीसी ने सिवनी की टीम को 1 गोल से शिकस्त दी। यह फाईनल मैच शुरु से रोमांच से भरा रहा। अंतिम नतीजा टाई ब्रेकर से आया। मैच के मैन ऑफ दि मैच और मैन ऑफ दि टूर्नामेंट दीपक यादव रहे। टूर्नामेंट के बेस्ट फार्वड सिवनी के खिलाड़ी एडी, बेस्ट मिड फिल्डर निहाल हुसैन, बेस्ट डिफेंडर सिवनी के अनुराग और बेस्ट गोलकीपर एचटीसी दुर्ग के खिलाड़ी वैभव चंदेल बने। टूर्नामेंट में उभरते खिलाड़ी तिलक और तन्मय ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का पसंदीदा खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। टूर्नामेंट की रनरअप सिवनी मध्यप्रदेश की टीम रही, जबकि भुसावल की टीम ने टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया। फाईनल मैच में दुर्ग महापौर अलका बाघमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने की। विशेष अतिथि के रुप में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सबा अंजुम, जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष रोहित सिंह राजपूत, एमआईसी प्रभारी चंद्रशेखर चंद्राकर, लीलाधर पाल, निलेश अग्रवाल, जिला भाजपा प्रवक्ता अरुण सिंह, जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, प्रदेश हॉकी संघ अध्यक्ष फिरोज अंसारी, पार्षद सरिता विनोद चंद्राकर, लोकेश्वरी ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि सुरेश गुप्ता, बसंती गायकवाड़, भाजपा नेता विनोद चंद्राकर, अरविंद ताम्रकार मौजूद रहे।  अतिथियों द्वारा विजेता टीम एचटीसी दुर्ग को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। सिवनी और भुसावल की टीम को क्रमश: रनरअप और तीसरा पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर अलका बाघमार ने कहा कि एकता कप हॉकी प्रतियोगिता हमें यह प्रेरणा देती है कि चाहे साधन और संसाधनों का कितना भी अभाव हो, वह दृढ़ इच्छाशक्ति के आगे सब बौने साबित होते है। उन्होने जिला हॉकी संघ को आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि शहर में पूर्व की भांति बहुत जल्द ही खेलप्रेमियों को महापौर ट्रॉफी का आयोजन देखने का अवसर मिलेगा। दुर्ग नगर निगम जिला हॉकी संघ के हर गतिविधियों में साथ है। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने कहा कि जिला हॉकी संघ द्वारा शहर में लंबे समय से हॉकी एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड की मांग करते आ रही है। उनकी मांगो को हरसंभव पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इसके पहले जिला हॉकी संघ के उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी सूर्यमणि मिश्रा ने कहा कि जिला हॉकी संघ द्वारा आगामी समय में भी ऐेसे आयोजन किए जाएंगे। जिससे दुर्ग में हॉकी टूर्नामेंट का नाम देश व प्रदेश में रौशन हो सके। श्री मिश्रा ने बताया कि बच्चों को हॉकी खेल से जोड़ने के लिए जल्द ही ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिससे खेल प्रतिभाएं और आगे आएंगे।
आयोजन में जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष अय्युब इरफान, सचिव जहांगीर खान, उपाध्यक्ष सूर्यमणि मिश्रा, सुनील नवघरे, वहीद खान, अब्दुल हनीफ खान, मोहम्मद एजाज कुरैशी, सहसचिव रशीद अली खान, खुर्शीद बख्श, फहीम खान, मोहम्मद फारुख, उबेद कुरैशी, धीरेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष नियाजुद्दीन शेख, सह कोषाध्यक्ष इशाक खान, हॉकी खिलाड़ी विनोद वाघ, दलबीर सिंह, डॉ. अजय लांजीवार, मिर्जा शफी अहमद, नजुमुद्दीन, अंसार खान, गुलाम रहमानी, विनीता नवघरे, भूमि उपाध्याय एवं अन्य खिलाड़ियों ने व्यवस्था बनाने में योगदान दिया। बता दें कि जिला हॉकी संघ द्वारा टूर्नामेंट को रोमांचक बनाने 7 ए साईड प्रारुप पर आयोजित एकता कप हॉकी टूर्नामेंट में देश व प्रदेश की कुल 20 हॉकी टीमें शामिल हुई। जिनमें नागपुर, भुसावल(महाराष्ट्र), उमरिया, सिवनी (म.प्र.), दुर्ग, राजनांदगांव,कवर्धा,कुरुद, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, जगदलपुर (छ.ग.), एचटीसी के अलावा अन्य टीमें शामिल थी। फाईनल मैच रोमांच से भरा रहा। जिसे देखने हजारों की संख्या में खेलप्रेमी मैदान में डटे रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.