रायपुर। दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का माहौल उत्साह, उमंग और आत्मीयता से सराबोर रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं में मुख्यमंत्री के साथ तस्वीर और सेल्फी लेने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
महिलाओं के इसी जोश और खुशी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने भी बेहद सहज और स्नेहपूर्ण अंदाज़ में सभी की इच्छा पूरी की। उन्होंने स्वयं महिलाओं के मोबाइल लेकर एक-एक के साथ सेल्फी ली, जिससे पूरे कार्यक्रम स्थल पर खुशी और उत्साह का माहौल बन गया।
.jpeg)
यह दृश्य मुख्यमंत्री के सरल और जनसामान्य से जुड़े व्यक्तित्व को दर्शाता है। साथ ही, नारी शक्ति के प्रति उनके सम्मान, स्नेह और अपनत्व की भावना भी इस अवसर पर स्पष्ट रूप से झलकती नजर आई।
कार्यक्रम में महिलाओं की बड़ी भागीदारी ने इसे और भी जीवंत बना दिया तथा नारी सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती से सामने रखा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.