अपराध

दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान: सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों पर 46 प्रकरण दर्ज

51714042026130728whatsappimage2026-04-14at6.36.36pm.jpeg

दुर्ग। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं अड्डेबाजी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 46 व्यक्तियों पर प्रकरण दर्ज किए गए।
पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत यह कार्रवाई जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में समन्वित रूप से की गई। कार्रवाई के दौरान थाना छावनी से 8, पुलगांव से 7, नेवई से 6, नंदिनी नगर से 4, जामुल से 4, मोहन नगर से 3, उतई से 3, पाटन से 2, वैशाली नगर से 2, भिलाई नगर से 2, पद्मनाभपुर से 2, सुपेला से 1, खुर्सीपार से 1 एवं चौकी नगपुरा से 1 प्रकरण दर्ज किए गए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। अभियान के दौरान जिले के सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की, जिससे यह कार्रवाई सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं अड्डेबाजी जैसी गतिविधियों से दूर रहें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.