दुर्ग। थाना अण्डा क्षेत्र में आपसी विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार दोनों आरोपियों को मात्र 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 की रात्रि लगभग 10 बजे ग्राम खाड़ा के स्कूल पारा में आपसी विवाद के दौरान मारपीट की घटना हुई। इस दौरान शम्भू निषाद उर्फ देवचरण (45 वर्ष), जो लंबे समय से गुजरात में रह रहा था और हाल ही में गांव आया था, का संतोष कुमार यादव और रोहित कुमार यादव के साथ विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आरोपियों ने हाथ-मुक्के और लात से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल दुर्ग ले गए, जहां 13 अप्रैल को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर थाना अण्डा पुलिस ने अपराध क्रमांक 40/2026 के तहत धारा 103, 3(5) BNS में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे, जिनकी तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस ने घेराबंदी कर संतोष कुमार यादव को कुथरेल क्षेत्र से तथा रोहित कुमार यादव को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
पुलिस के अनुसार, घटना का कारण आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट है। मामले में किसी प्रकार की अलग से जप्ती नहीं की गई है।
थाना अण्डा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है। वहीं दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में न लें और शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.