छत्तीसगढ़

जिला सहकारी बैंक गुण्डरदेही ब्लॉक की ओटेबन्द शाखा में आग, कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला

642140420260832181001123160.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग/बालोद, (मोरज देशमुख)। गुण्डरदेही ब्लॉक के अंतर्गत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की ओटेबन्द शाखा में आज सुबह करीब 9 बजे अचानक आगजनी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बैंक के पास लगे ट्रांसफार्मर में एक बंदर के करंट की चपेट में आने से आग लग गई, जिसके बाद ट्रांसफार्मर से उठी लपटों का असर बैंक भवन तक पहुंच गया और कुछ ही देर में अंदर से धुआं निकलने लगा।
स्थिति को भांपते हुए तत्काल बैंक की विद्युत आपूर्ति बंद की गई और घटना की सूचना बैंक प्रबंधक आर.के. यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, धनेश चंद्राकर, थाना गुण्डरदेही तथा अग्निशमन विभाग बालोद और दुर्ग को दी गई।
सूचना मिलते ही बैंक कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बिना देर किए बैंक का मुख्य द्वार खोलकर अंदर रखे प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कर्मचारियों की तत्परता और सूझबूझ के चलते आग को फैलने से काफी हद तक रोका जा सका। इसी बीच दुर्ग से दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और सभी के संयुक्त प्रयास से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना गुण्डरदेही के टीआई बोरकर एवं एसडीओपी बागड़े दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष नरेश यदु भी तत्काल मौके पर पहुंचे। उनके साथ अर्जुंदा मंडल अध्यक्ष जीतू विश्वास, गुमान यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे और घटनाक्रम की जानकारी ली।
बैंक प्रबंधक आर.के. यादव ने बताया कि आगजनी में 3 कंप्यूटर, 3 सीपीयू, फोटोकॉपी प्रिंटर, पासबुक प्रिंटर, बैंक काउंटर, सीसीटीवी कैमरा एवं पूरी विद्युत वायरिंग जलकर नष्ट हो गई है। हालांकि राहत की बात यह रही कि बैंक के सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज और नकदी पूरी तरह सुरक्षित हैं।
घटना के चलते बैंक का लेन-देन कार्य अगले चार दिनों तक बंद रहेगा। इस दौरान किसान और ग्राहक अपने कार्यों के लिए नजदीकी शाखाओं—अंडा और गुण्डरदेही का उपयोग कर सकेंगे। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.