नगरी। पीएमश्री शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नगरी में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए कक्षा पहली में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी सूचना के अनुसार 31 मई 2026 की स्थिति में अभ्यर्थियों की आयु 5 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष 6 माह के बीच निर्धारित की गई है।
इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अप्रैल 2026 से 5 मई 2026 तक कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन आवेदन की पावती को ऑफलाइन आवेदन फार्म के साथ निर्धारित समयावधि में विद्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा, ताकि दस्तावेजों का सत्यापन किया जा सके।
बी.पी.एल. कार्डधारक आवेदकों के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ राशन कार्ड की छायाप्रति जमा करना आवश्यक किया गया है।
आवश्यक दस्तावेज: आवेदन के साथ जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड की फोटो कॉपी, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, माता-पिता का मोबाइल नंबर एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना होगा।
विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन प्रक्रिया लॉटरी पद्धति से 9 मई 2026 (शनिवार) को पालकों की उपस्थिति में संपन्न की जाएगी। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से समय पर आवेदन कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.