दुर्ग। जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी सहित कुल 6,55,277 रुपये की संपत्ति बरामद की गई है। वहीं पूरे मामले में अब तक कुल 14,77,757 रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने थाना अमलेश्वर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 जनवरी 2026 से 29 जनवरी 2026 के बीच अज्ञात आरोपी ने उसके घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी पार कर दी। रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपी—खिलेष दास मानिकपुरी, भुनेश्वर उर्फ नानू यादव और तुलेश्वर उर्फ टिल्लू सोनकर—को गिरफ्तार कर चुकी थी। इनके कब्जे से 8,22,480 रुपये मूल्य की संपत्ति बरामद कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।
विवेचना के दौरान पुलिस रिमांड में पूछताछ करने पर आरोपी तुलेश्वर सोनकर ने चोरी की संपत्ति अपने जीजा गौरीशंकर खुटे को देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने गौरीशंकर खुटे (28 वर्ष), निवासी मेढापाली (शक्ति), वर्तमान पता इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी फेस-02, थाना डीडी नगर, रायपुर, को गिरफ्तार किया।
आरोपी के कब्जे और निशानदेही से सोने-चांदी के जेवरात, पायल, चैन, बिछिया सहित नगदी 2,18,000 रुपये बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने चोरी की संपत्ति को अपने परिचित के माध्यम से गिरवी भी रखा था।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। घटना ग्राम मोतीपुर, थाना अमलेश्वर क्षेत्र की है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना अमलेश्वर एवं एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की संपत्ति बरामद की।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराधियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.