होम / दुर्ग-भिलाई / अनुभव तिवारी ने बढ़ाया दुर्ग शहर का गौरव, प्रधानमंत्री से करेंगे सीधा संवाद
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। शहर के कादम्बरी नगर निवासी अजय कुमार तिवारी के ज्येष्ठ पुत्र अनुभव तिवारी (बी.ई. सिविल) ने अपनी प्रतिभा से दुर्ग सहित पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। अनुभव का चयन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित प्रतियोगिता “माय भारत बजट क्वेस्ट” में हुआ है।
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से 12 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया था, जिनमें से चयनित प्रतिभागियों में अनुभव तिवारी का नाम शामिल होना शहर के लिए गर्व की बात है। विशेष उपलब्धि यह है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ “विकसित भारत” विषय पर सीधे संवाद के लिए आमंत्रित किया गया है।
यह गौरवपूर्ण कार्यक्रम 12 एवं 13 अप्रैल 2026 को नया रायपुर स्थित आईआईटी भवन में आयोजित होगा, जिसमें राज्य के माननीय मुख्यमंत्री की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
उल्लेखनीय है कि अनुभव तिवारी इससे पूर्व भी अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं। उन्हें रक्षा मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस समारोह में दो बार सम्मानित किया जा चुका है।
अनुभव की इस उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज के गणमान्य नागरिकों सहित शहरवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनके पिता अजय तिवारी जनपद पंचायत दुर्ग में वरिष्ठ कर्मचारी हैं, वहीं उनके छोटे भाई अभिनव तिवारी सीए की पढ़ाई कर रहे हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.