ब्रेकिंग

देवादा स्थित मेंटल हॉस्पिटल में मरीज की हत्या, दूसरे मरीज के हमले के बाद मचा हड़कंप

189090420261552361001102583.jpg

 

Image after paragraph

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के देवादा क्षेत्र में स्थित एक मेंटल हॉस्पिटल में गुरुवार को एक गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई, जहां एक मरीज ने दूसरे मरीज पर घातक हमला कर दिया। हमले में घायल मरीज की कुछ ही समय बाद मौत हो गई, जिससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अस्पताल में भर्ती एक मनोरोगी मरीज ने अचानक दूसरे मरीज कांता राम 42 वर्ष, चिखली राजनांदगांव निवासी पर हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि घायल मरीज को मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में भर्ती किया गया जहां उपचार के दौरान आज दोपहर  बाद दम तोड़ दिया। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना को लेकर अस्पताल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल किया जा रहा है। क्योंकि अस्पताल में अधिकांश  मनोरोगी और नशा पीड़ित मरीज भर्ती रहते हैं।

Image after paragraph

मृतक के परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही वे अस्पताल पहुंचे और आक्रोशित होकर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।
घटना के दौरान अस्पताल प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे में रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब मीडिया मौके पर पहुंची, तो अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारी कैमरे से बचते नजर आए और मौके से हटते हुए दिखाई दिए।
बताया जा रहा है कि यह अस्पताल क्षेत्र के चर्चित मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद गुप्ता से जुड़ा हुआ है, जिससे इस घटना ने और भी गंभीर रूप ले लिया है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं हुई।
प्रशासन द्वारा अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था, मरीजों की निगरानी और प्रबंधन की कार्यप्रणाली की भी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद अस्पतालों में मानसिक रोगियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.