दुर्ग-भिलाई

बोरई में श्रीमद भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह 10 से 18 अप्रैल तक

96409042026112611whatsappimage2026-04-09at4.55.02pm.jpeg

दुर्ग। क्षेत्र में भक्ति एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार हेतु श्रीमद भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 10 से 18 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रहेगा।
आयोजन के अंतर्गत संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का वाचन विद्वान कथा वाचक द्वारा किया जाएगा, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म एवं मानव जीवन के आदर्श मूल्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक प्रसंगों जैसे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजा, रास लीला एवं अन्य प्रेरणादायक कथाओं का वर्णन किया जाएगा। 10 अप्रैल को कथा का शुभारंभ होगा तथा 18 अप्रैल को पूर्णाहुति एवं कथा विश्राम के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। आयोजक सिन्हा परिवार ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करें एवं पुण्य लाभ अर्जित करें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.