होम / दुर्ग-भिलाई / विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दुर्ग में स्वास्थ्य एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा स्वास्थ्य एवं विधिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक व्यापक शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान दुर्ग, पाटन, भिलाई-3 एवं धमधा क्षेत्र के पैरालीगल वॉलंटियर्स (PLVs) ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
शिविर के अंतर्गत पैरालीगल वॉलंटियर्स की टीमों ने स्वास्थ्य केंद्रों, गांवों, शहरों, स्कूलों, कॉलेजों और मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वच्छता और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।
इसके साथ ही आमजन को नि:शुल्क विधिक सहायता, नि:शुल्क अधिवक्ता की सुविधा एवं विभिन्न प्रकार की कानूनी सलाह की जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग से निःशुल्क विधिक परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
शिविर में NDPS एक्ट, छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, घरेलू हिंसा, महिला अधिकार, बाल संरक्षण सहित अन्य महत्वपूर्ण विधिक विषयों पर भी जागरूकता फैलाई गई। नशामुक्त जीवन के लाभों पर भी विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य व कानूनी विषयों पर खुलकर संवाद किया। शिविर के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि “स्वस्थ जीवन एवं न्यायपूर्ण समाज, एक सशक्त राष्ट्र की आधारशिला हैं।”
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग की यह पहल समाज में स्वास्थ्य एवं विधिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में सराहनीय कदम मानी जा रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.