दुर्ग-भिलाई

दुर्ग निगम की नई पहल: मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग मशीनों से होगी धूल-मुक्त सफाई

53207042026114818whatsappimage2026-04-07at5.16.57pm.jpeg

दुर्ग। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए दुर्ग नगर पालिक निगम ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अत्याधुनिक मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग मशीनों का उपयोग शुरू कर दिया है। इस कदम का उद्देश्य शहर में बढ़ते धूल प्रदूषण को नियंत्रित करना और वायु गुणवत्ता में सुधार लाना है।
महापौर ने दिखाई हरी झंडी ..
महापौर अलका बाघमार ने लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्रकार, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी नीलेश अग्रवाल, एमआईसी सदस्य ज्ञानेश्वर ताम्रकर, पार्षद देव नारायण तांडी, अभियंता विनीता वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, कर्मशाला अधीक्षक शोयब अहमद सहित निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर दो मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
वैक्यूम तकनीक से होगी बेहतर सफाई ...
नई मशीनें वैक्यूम वायु तकनीक पर आधारित हैं, जो सड़कों पर जमा धूल, रेत और छोटे मलबे को प्रभावी ढंग से हटाने में सक्षम हैं। इससे न केवल सड़कों की सफाई बेहतर होगी, बल्कि धूल प्रदूषण में भी कमी आएगी। अब मुख्य मार्गों, चौड़ी सड़कों और कॉलोनियों में मैन्युअल झाड़ू के स्थान पर मशीनों से सफाई की जाएगी।
शहरभर में संतुलित सफाई व्यवस्था ..
नगर निगम द्वारा फिलहाल दो स्वीपिंग मशीनें खरीदी जा रही हैं। वहीं, जिन तंग गलियों और आंतरिक मार्गों तक मशीनें नहीं पहुंच पाएंगी, वहां सफाई की जिम्मेदारी निगम के सफाई कर्मियों को सौंपी गई है, जिससे पूरे शहर में संतुलित और प्रभावी सफाई सुनिश्चित हो सके।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम शहर को स्वच्छ, सुंदर और धूल-मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। “मशीनीकृत सफाई व्यवस्था से न केवल कार्य में तेजी आएगी, बल्कि नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी मिलेगा।” यह पहल दुर्ग शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.