होम / दुर्ग-भिलाई / महिला से मंगलसूत्र लूटने वाला आरोपी तत्काल गिरफ्तार, पुलिस टीम सम्मानित
दुर्ग-भिलाई

भिलाई। शहर के भिलाई नगर थाना क्षेत्र में एक महिला से सोने का मंगलसूत्र लूटने की घटना के तुरंत बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा टीम को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 अप्रैल 2026 को सेक्टर-6 निवासी 65 वर्षीय रमीला वर्मा शाम लगभग 7:45 बजे सेक्टर 6 ए मार्केट से दवाई लेकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान संगम चौक, खुर्सीपार निवासी 22 वर्षीय आरोपी हर्ष चंद्राकर ने अचानक उनके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और सेंट्रल एवेन्यू की ओर भागने लगा।
महिला द्वारा शोर मचाने पर मौके से गुजर रही पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आम नागरिकों के सहयोग से आरोपी का पीछा किया और उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से लूटा गया सोने का मंगलसूत्र बरामद कर लिया गया।
इस संबंध में थाना भिलाई नगर में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
घटना में सहायक उपनिरीक्षक पूरन बहादुर, आरक्षक इसरार खान, अनूप शर्मा, छोटे लाल एवं राम नारायण डहरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आम नागरिकों ने भी पुलिस का सहयोग किया। त्वरित कार्रवाई से प्रभावित होकर पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने पूरी टीम को ₹5000 नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.