
दुर्ग। दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव में विभिन्न पदों पर अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसके बाद सभी पदों के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नाम सामने आए हैं।

अध्यक्ष पद पर रमेश शर्मा ने विजय हासिल की। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत कुमार जोशी निर्वाचित हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला) पद पर पूजा मोगरी को सफलता मिली।
संघ के सचिव पद पर रवि शंकर सिंह चुने गए हैं, जबकि सह सचिव पद पर राकेश यदु निर्वाचित हुए। सह सचिव (महिला) पद पर कुमारी संध्या (संध्या शुक्ला) ने जीत दर्ज की।
कोषाध्यक्ष पद पर साकेत आर. मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्रंथालय सचिव के रूप में ज्ञानप्रकाश तिवारी चुने गए हैं।
सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद पर रविशंकर मानिकपुरी तथा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव (महिला) पद पर कुमारी दशोदा विजयी रहीं।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने बधाई दी है और उनसे संघ के हित में बेहतर कार्य करने की अपेक्षा जताई है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ता संघ में उत्साह का माहौल देखा गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.