होम / दुर्ग-भिलाई / जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग चुनाव 2026: 85% मतदान, 64 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में कैद
दुर्ग-भिलाई
.jpeg)
दुर्ग। जिला अधिवक्ता संघ, दुर्ग के चुनाव 2026 के तहत शनिवार 04 अप्रैल को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित मतदान सम्पन्न हुआ। प्रातः 09 बजे से संध्या 05 बजे तक अधिवक्ता कक्ष क्रमांक 04 के पीछे स्थित मैदान में मतदान हुआ, जिसमें अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
चुनाव में कुल 1703 मतदाताओं में से 1454 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो लगभग 85 प्रतिशत मतदान रहा। इस दौरान कुल 17 पदों के लिए 64 प्रत्याशी मैदान में रहे, जिनका भाग्य अब मतपेटी में कैद हो गया है।
मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सभी मतदाताओं से “वन बार वन वोट” के तहत घोषणा पत्र भरवाया गया, जिसमें यह सुनिश्चित किया गया कि वे केवल जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग में ही पंजीकृत हैं और यहीं मतदान कर रहे हैं। मतदान के लिए अधिवक्ता परिचय पत्र अनिवार्य रखा गया था।
मतदाताओं को दो अलग-अलग रंग के मतपत्र प्रदान किए गए—नीले रंग के मतपत्र में पदाधिकारियों के नाम और गुलाबी रंग के मतपत्र में कार्यकारिणी सदस्यों के नाम शामिल थे। मतदान के दौरान यह भी निर्देश दिया गया कि निर्धारित पदों की संख्या से अधिक प्रत्याशी चुनने पर संबंधित मतपत्र अवैध माना जाएगा।
.jpeg)
पदों के अनुसार प्रत्याशी संख्या:
अध्यक्ष पद हेतु 8, वरिष्ठ उपाध्यक्ष 7, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला) 5, सचिव 3, कोषाध्यक्ष 4, सहसचिव (पुरुष) 4, सहसचिव (महिला) 3, ग्रंथपाल 3, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव (सामान्य) 2, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव (महिला) 3 प्रत्याशी मैदान में रहे।
वहीं कार्यकारिणी सदस्य (सामान्य) के 5 पदों के लिए 18 प्रत्याशी और महिला कार्यकारिणी सदस्य के 2 पदों के लिए 4 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
.jpeg)
बूथवार मतदान का विवरण..
बूथ क्रमांक 01: 227 वोट
बूथ क्रमांक 02: 276 वोट
बूथ क्रमांक 03: 243 वोट
बूथ क्रमांक 04: 225 वोट
बूथ क्रमांक 05: 239 वोट
बूथ क्रमांक 06: 244 वोट
इस प्रकार कुल 1454 मत डाले गए।

मतगणना कार्यक्रम..
चुनाव परिणामों की घोषणा चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। 10 पदाधिकारियों के लिए मतगणना 05 अप्रैल को सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगी, जबकि 7 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए मतगणना 06 अप्रैल को सुबह 9 बजे से की जाएगी। चुनाव के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं प्रशासन ने संतोष व्यक्त किया है।

संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.