होम / दुर्ग-भिलाई / आपत्ति-दावा के पश्चात अंतिम पात्र/अपात्र सूची का प्रकाशन
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक “मोर मकान–मोर आस” के तहत आपत्ति एवं दावा प्रक्रिया के सफल संपादन पश्चात अंतिम पात्र/अपात्र हितग्राहियों की सूची प्रकाशित कर दी गई है।
वेबसाईट एवं कार्यालय में उपलब्ध सूची ..
उक्त अंतिम सूची को निगम की आधिकारिक वेबसाइट www.municipalcorporationdurg.in� पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही यह सूची नगर निगम के मुख्य कार्यालय तथा डाटा सेंटर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा में भी आम नागरिकों के अवलोकन हेतु चस्पा की गई है।
-पारदर्शिता के साथ पूरी हुई प्रक्रिया ..
निगम प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न किया गया है, जिससे पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जा सके। नगर निगम, दुर्ग द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रकाशित सूची का अवलोकन करें तथा योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी के लिए निगम कार्यालय से संपर्क करें। साथ ही हितग्राही निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए योजना का लाभ प्राप्त करें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.