दुर्ग-भिलाई

दुर्ग में भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

60531032026141954whatsappimage2026-03-31at7.46.49pm(1).jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर आज दुर्ग में सकल जैन समाज की विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम हर्ष और उल्लास के वातावरण में आयोजित किया गया। प्रातः 7:30 बजे दिगंबर एवं श्वेतांबर जैन मंदिरों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो मारवाड़ी विद्यालय एवं कस्तूरबा बाल मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात आगे बढ़ी।
शोभायात्रा में सिहावा नगरी के लोकप्रिय भजन गायक मयंक डागा एवं शुभम भंसाली ने अपने भक्ति गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित श्रद्धालु उनके भजनों पर झूमते नजर आए। इस दौरान महापौर अल्का बाधमार भी शोभायात्रा में शामिल रहीं।
मारवाड़ी स्कूल से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा होटल मान, लुचकी तालाब, फरिश्ता कॉम्प्लेक्स, इंदिरा मार्केट, भाजपा कार्यालय, शनिचरी बाजार होते हुए गांधी चौक पहुंची और दिगंबर जैन मंदिर में समापन हुआ। गंज मंडी प्रांगण में सकल जैन समाज द्वारा गौतम प्रसादी की व्यवस्था की गई।
पानी बचाने का अनूठा संदेश ..
महोत्सव के दौरान जैन समाज द्वारा जल संरक्षण का संदेश भी दिया गया। भोजन के बर्तनों को धोने के लिए पानी की बजाय लकड़ी के बुरादे का उपयोग किया गया, जिससे हजारों लीटर पानी की बचत की गई। इस पहल में सुधर्म जैन परिवार के युवा, महिलाएं एवं सैकड़ों समाजजन सक्रिय रहे। इस नवाचार की सभी वर्गों ने सराहना की।
भंडारा, सेवा और सामाजिक गतिविधियां ..
पुराना बस स्टैंड पर दोस्त यार ग्रुप द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 4000 से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं खतरगच्छ युवा एवं महिला परिषद द्वारा सकोरे वितरित कर जीव रक्षा का संदेश दिया गया तथा राहगीरों को शरबत पिलाया गया।
जिला चिकित्सालय दुर्ग में संजय बोहरा के मार्गदर्शन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, साथ ही मरीजों को फल वितरण भी किया गया। कृष्ण गौशाला छतागढ़ में गायों को गुड़ एवं सब्जियां खिलाकर सेवा कार्य किया गया।
महिलाओं को मिला स्वरोजगार का मंच ..
जन्म कल्याणक महोत्सव समिति द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की गई। गृह कुटीर उद्योग के तहत लगाए गए ‘महावीर मेला’ में महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री का अवसर मिला। यह मेला चार दिनों तक संचालित हुआ, जिससे प्रतिभागियों को अच्छा लाभ मिला।
झांकियां और प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र ..
शोभायात्रा में चलित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं युवा एवं महिला मंडलों के लिए उत्कृष्ट वेशभूषा एवं अनुशासन के आधार पर पुरस्कार भी घोषित किए गए, जिनके लिए निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन किया गया।
रात्रि में भक्ति संध्या का आयोजन..
महोत्सव के तहत आज रात्रि 8 बजे राजस्थान के प्रसिद्ध भक्ति गीत गायक गोयल, मालू एवं जागृति वडेरा द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।
महोत्सव समिति के योगेश बरड़िया, विजय कोठारी, संदीप निमाणी, मनीष बड़जात्या, प्रवीण बोथरा, प्रभात सांखला, आकाश पारख, अक्षय जैन, संभव श्रीश्रीमाल, राहुल बरमेचा, नितेश पारख सहित सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.