होम / दुर्ग-भिलाई / पति को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, पत्नी सहित परिजन हिरासत में
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। शहर के गया नगर क्षेत्र में हुए आत्महत्या प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना दिए जाने के चलते युवक ने आत्मघाती कदम उठाया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गया नगर वार्ड क्रमांक 04 निवासी विशाल गुप्ता (30 वर्ष) के आत्महत्या मामले की जांच मर्ग क्रमांक 13/2026 के तहत की जा रही थी। जांच के दौरान परिजनों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल निरीक्षण और मेडिकल रिपोर्ट का गहन परीक्षण किया गया।
जांच में यह महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया कि मृतक ने 11 मार्च 2026 को आत्महत्या से पहले अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में उसने अपनी पत्नी और उसके परिजनों द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना दिए जाने का जिक्र किया था। इसी मानसिक तनाव के चलते उसने 11 मार्च की रात करीब 10:30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 108, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 157/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम उत्तर प्रदेश रवाना हुई, जहां तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 29 मार्च 2026 को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी ..
तनु उर्फ मोहनी गुप्ता (25 वर्ष) – निवासी गया नगर दुर्ग (वर्तमान पता: मौहदा, जिला हमीरपुर, उत्तर प्रदेश)
शिवा गुप्ता (19 वर्ष) – निवासी मौहदा, जिला हमीरपुर, उत्तर प्रदेश कृष्ण कुमार गुप्ता (50 वर्ष) – निवासी सुमेरपुर पेलानी रोड, जिला हमीरपुर, उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जप्त सामग्री..
घटना से संबंधित एक मोबाइल फोन (वीडियो साक्ष्य सहित)
घटना का कारण ..
पुलिस जांच में आत्महत्या का कारण वैवाहिक विवाद और मानसिक प्रताड़ना बताया गया है।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की मानसिक प्रताड़ना या पारिवारिक विवाद की स्थिति हो, तो तुरंत कानूनी सहायता लें और पुलिस को सूचना दें। आत्महत्या जैसे गंभीर कदम से बचें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली दुर्ग के उप निरीक्षक निर्मल सिंह ध्रुव, आरक्षक कमलेश देशमुख, विकास तिवारी एवं महिला आरक्षक लता रजक की विशेष भूमिका रही।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.