होम / दुर्ग-भिलाई / 41 वर्षों की सेवा के बाद 3 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह में दी गई भावभीनी विदाई
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। जिला पुलिस बल दुर्ग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले तीन पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। लगभग 41 वर्षों की उल्लेखनीय सेवा पूर्ण करने के बाद इन अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में भावभीनी विदाई दी गई।
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों में— सहायक उप निरीक्षक छन्नूलाल कंवर, सहायक उप निरीक्षक बुजुराम वर्मा प्रधान आरक्षक क्रमांक 628 अशोक कुमार बांधे शामिल हैं।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी सेवाओं की सराहना की। सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इन अधिकारियों ने अपने लंबे कार्यकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो आने वाली पीढ़ी के पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.