ब्रेकिंग

विधायक ईश्वर साहू ने खिलोराखुर्द में अग्नि प्रभावित खेतों का किया दौरा; किसानों को त्वरित मुआवजे का दिया भरोसा

196310320260709251001058734.jpg

धमधा । ग्राम खिलोराखुर्द में शनिवार को हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद, क्षेत्रीय विधायक ईश्वर साहू ने आज प्रशासनिक अमले के साथ प्रभावित क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अग्नि पीड़ित किसान परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और शासन की ओर से हर संभव आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
शनिवार को अचानक लगी इस आग ने भारी तबाही मचाई थी, जिसमें किसानों की पकी हुई गेहूं की फसल, पशु आहार (पैरावट) और मवेशियों को गंभीर क्षति पहुँची है। विधायक श्री साहू ने स्वयं खेतों में पहुँचकर वस्तुस्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया और नुकसान पर गहरा दुःख व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ईश्वर साहू ने मौके पर उपस्थित, नायब तहसीलदार और राजस्व विभाग की टीम को दो टूक शब्दों में निर्देश दिए। उन्होंने कहा, "अन्नदाता का नुकसान बेहद पीड़ादायक है। राजस्व विभाग तत्काल क्षति का सटीक आकलन (पंचनामा) तैयार करे ताकि किसानों को नियमनुसार त्वरित मुआवजा मिल सके। साथ ही धमधा मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट ने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दौरे के दौरान विधायक के साथ नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक (RI), हल्का पटवारी सहित मण्डल अध्यक्ष धमधा लोकेन्द्र ब्रम्हभट्ट, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहित राजपूत, महामंत्री बनऊ वर्मा, बोरी सूरज देशमुख, नीलाम्बर साहू, अरविंद पटेल, कृष्णा पटेल,  संजय कश्यप, राजेन्द्र पटेल, धर्मपाल वर्मा, रामगोपाल पटेल एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ी है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.