छत्तीसगढ़

साजा व्यवहार न्यायालय में बिताए गए काम के हर पल मेरे लिए यादगार रहेंगे..

547300320261442131001056622.jpg

विदाई समारोह के दौरान भावुक मन से बोले न्यायाधीश विवेक केरकट्टा 

Image after paragraph


साजा। व्यवहार न्यायालय साजा के न्यायिक दंडाधिकारी विवेक केरकट्टा के स्थानांतरण होने पश्चात बार एसोसिएशन साजा के सभागार में आयोजित विदाई समारोह के दौरान न्यायाधीश केरकट्टा ने भावुक मन से कहा कि साजा के अधिवक्तागणों के साथ जो समय मैंने बिताए हैं निश्चित ही वह समय यादगार पल है। हम एक अधिकारी हैं न्यायिक व्यवस्था के तहत कार्य की सुनवाई करना पक्षकारों द्वारा दिए गए तर्को, जो अधिवक्ता प्रस्तुत करते हैं उनका श्रवण कर और साक्ष्य के आधार पर न्यायाधिष्ठानों के तहत बिना पक्षपातपूर्ण आदेश की प्रक्रिया होती है जिसमें एक पक्ष को भले निराशा हो सकती है। जिनके लिए उच्च अदालतों में अपील का अधिकार सुरक्षित है, किंतु संपूर्ण नई व्यवस्था के तहत अधिवक्ताओं के बार और बेंच के बीच समन्वय स्थापित होना अपने आप में अहम पहलू है। साजा के अधिवक्ता काफी धैर्यवान और सुलझे हुए हैं जो कानूनी बारीकीयों को भलीभांति जानते हैं विधि में दिए गए प्रावधानों का पालन भी बखूबी करते हैं मैं उनका तहे दिल से सम्मान करता हूं। स्थानांतरण एक प्रक्रिया है आना-जाना लगा रहता है किंतु विदाई के पल में अगर अपनापन दिखे तो वही एक अधिकारी की पूंजी है। उन्होंने कहा कि साजा की यादें मेरे मन-मस्तिष्क में यादगार पल के रूप में रहेगी यहां के अधिवक्ता सम्मान के पात्र हैं मैं भी उन्हें तहे दिल से बधाई देता हूं।
      इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मूलचंद शर्मा ने कहा कि न्यायधीश विवेक केरकट्टा का कार्यकाल काफी प्रशंसानीय रहा अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों में कभी भी कोई शिकायत नहीं देखी गई यही उनकी कार्यशैली का प्रमाण है। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम चौबे,सागर दास मानिकपुरी,विनोद शर्मा, हरिशरण क्षत्रिय,वरिष्ठ अधिवक्ता शुक्ला सहित अन्य अधिवक्ताओं ने अपना उद्बोधन व्यक्त करते हुए उनके कार्यकाल की प्रशंसा की। इस दौरान अधिवक्ता संघ के पदाधिकारीयों  ने उन्हें शाल उढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष दिनेश साहू,गोकुल राजपूत,सचिव अजय गोस्वामी,सह-सचिव मनोज वर्मा,ग्रंथपाल श्रीमती कविता गोसाई,मनोज राजपूत,वरिष्ठ अधिवक्ता विजय जोशी,विनोद शर्मा,योगेंद्र सिंह राजपूत,अजय देवांगन,अमरदास रात्रे,हरिशरण क्षत्रिय,दिनेश साहू,होलेश सिंह,चंद्रप्रकाश कन्नौज सहित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.