रायपुर। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय रायपुर के अंतर्गत संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) को नए स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा है। वर्तमान में पंडरी स्थित श्याम प्लाजा में संचालित यह केंद्र अब वन हाई स्ट्रीट (One High Street), दूसरी मंजिल, तेलीबांधा मेन रोड, रायपुर (पिन कोड: 492001) में संचालित होगा।
जारी सूचना के अनुसार, नए परिसर में पासपोर्ट सेवा केंद्र का संचालन 06 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किया जाएगा।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि जिन आवेदकों ने 6 अप्रैल 2026 या उसके बाद की अपॉइंटमेंट बुक की है, वे निर्धारित तिथि और समय पर नए पते—वन हाई स्ट्रीट, तेलीबांधा स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में ही उपस्थित हों।
पुराने पते (श्याम प्लाजा, यूनिट-5, दूसरी मंजिल, पुराने बस स्टैंड के सामने, पंडरी, रायपुर) पर अब सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।
आवेदकों से अपील की गई है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने अपॉइंटमेंट स्लिप में दिए गए विवरण के अनुसार नए केंद्र पर ही पहुंचें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.