दुर्ग। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना खुर्शीपार क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन, नगदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
ऐसे हुई कार्रवाई ...
29 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि मिनी स्टेडियम के पास सुलभ शौचालय के नजदीक कुछ लोग अवैध रूप से हेरोइन की बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
क्या-क्या हुआ बरामद ..
पुलिस ने आरोपियों के पास से:
43.14 ग्राम हेरोइन (कीमत लगभग ₹8,65,800)
नगदी ₹3,640
5 मोबाइल फोन (कीमत ₹24,500)
कुल मिलाकर ₹8,90,940 की संपत्ति जब्त की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में:
1. विजय सिंह (26 वर्ष) – अमृतसर (पंजाब) का निवासी
2. मीर नौशाद अली (26 वर्ष) – दुर्ग निवासी
3. सुरेंद्र क्षत्रिय (23 वर्ष) – दुर्ग निवासी
पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी पंजाब के अमृतसर से जुड़ा है और दुर्ग में नशे की सप्लाई चेन का हिस्सा था।
कानूनी कार्रवाई ..
मामले में थाना खुर्शीपार में अपराध क्रमांक 111/2026 दर्ज कर धारा 8/21(क), 27(क) NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक देवलाल साहू, एएसआई तुलसीराम विझेकर, प्रधान आरक्षक आनंद तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.