बड़ी ख़बरें

भिलाई में सनसनी: हत्या के प्रयास में कार चढ़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार, कॉलोनी में कई वाहन क्षतिग्रस्त

48128032026141951whatsappimage2026-03-28at7.49.02pm.jpeg

भिलाई। दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने आक्रोश में आकर कॉलोनी में खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया और एक व्यक्ति को कार से कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आम्रपाली वनांचल सिटी निवासी मंजीत सिंह ने थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 मार्च की रात करीब 2:30 बजे आरोपी लखन साहू ने उनकी स्कार्पियो (CG 04 NR 9009) को चालू कर कॉलोनी में खड़ी अन्य 5-6 गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी।
जब प्रार्थी मौके पर पहुंचकर आरोपी को रोकने का प्रयास किया, तब आरोपी ने उस पर ही वाहन चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की। हालांकि, प्रार्थी के समय रहते हट जाने से कोई जनहानि नहीं हुई।
पुलिस की कार्रवाई
मामले में थाना जामुल पुलिस ने अपराध क्रमांक 192/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस में अपराध दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
लखन साहू (55 वर्ष), निवासी कुरूद रोड कोहका, भिलाई
जप्त सामग्री:
स्कार्पियो वाहन (CG 04 NR 9009)
घटना का कारण..
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने असामाजिक प्रवृत्ति और गुस्से में आकर इस घटना को अंजाम दिया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका ..
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, सउनि अजय सिंह, आरक्षक महात्मा साहू, तोषण चन्द्राकर, अतुल सिंह, चंदन सिंह एवं संतोष की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.