बड़ी ख़बरें

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सहकारी बैंक दुर्ग मुख्यालय नवीन भवन निर्माण कार्य प्रारम्भ पूजन

63027032026133201whatsappimage2026-03-27at7.00.34pm.jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। शुक्रवार को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के प्रधान कार्यालय भवन के निर्माण कार्य प्रारंभ पूजन कार्यक्रम गजेन्द्र यादव मंत्री स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधी एवं विधायी कार्य छ.ग. शासन रायपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रीतपाल बेलचंदन अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. दुर्ग ने किया। कार्यक्रम में श्रीमती अल्का बधमार महापौर नगर पालिक निगम दुर्ग, सुरेन्द्र कौशिक, अध्यक्ष, जिला भाजपा दुर्ग, नरेश यदु , उपाध्यक्ष, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग, शिव चन्द्राकर, प्रदेश संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ, भाजपा, रमाकांत द्विवेदी, पूर्व संचालक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. दुर्ग, टिकाराम साहू पूर्व अध्यक्ष, जिला सहकारी संघ मर्या. दुर्ग श्रीमती खिलेश्वरी देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग,  पवन शर्मा उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, दिलीप साहू जिला भाजपा महामंत्री, शिवेन्द्र परिहार उपाध्यक्ष जिला भाजपा दुर्ग, सजान जोसेफ प्रदेश महामन्त्री अल्पसंख्यक मोर्चा, श्यामलाल साहू दुर्ग जिला सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक, मनोज अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता, हिमांशु सिंह दुर्ग भाजयुमो अध्यक्ष, टेकन सिन्हा, दुर्ग अन्य पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष, अजय तिवारी,  देवनारायण चन्द्राकर,  सुरेन्द्र बजाज, वरिष्ठ भाजपा नेता,  एस. के. वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, भ‌ट्टाचार्य कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग दुर्ग उपस्थिति रहें।
स्वागत उद्बोधन में एस. के. वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा कहा गया कि 11 महिने में 2.77 करोड़ की लागत से तीन मंजिला भव्य भवन शीघ्र निर्मित होगा।

Image after paragraph

प्रीतपाल बेलचंदन ने अपने उ‌द्बोधन में कहा कि सहकारिता किसानों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए है और इसी क्रम में बैंक मुख्यालय के नवीन भवन का निर्माण कार्य प्रारम्भपूजन अत्यंत हर्ष का विषय है। उन्होने अत्यंत कम समय में मंत्री जी द्वारा बैंक आगमन के लिए समय देने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।
गजेन्द्र यादव ने अपने आर्शीवचन में कहा कि रामनवमी के शुभ अवसर पर आज सहकारी बैंक दुर्ग के मुख्यालय भवन का निर्माण कार्य प्रारम्भ पूजन अवसर पर बैंक के पदाधिकारियों अधिकारियों एवं किसानों को शुभकामनाएँ दी। सहकारिता के क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं सहित भवन का निर्माण होने से किसानों को सुविधाएँ मिलेंगी। आने वाले समय में ग्रामोद्योग एवं सहकारिता मिलकर कार्य करेंगे तथा समितियों के भण्डारण क्षमता में वृद्धि के लिए संयुक्त रुप से प्रयास करेंगे।

Image after paragraph

कार्यक्रम में सुरेन्द्र कौशिक जिला भाजपा अध्यक्ष, शिव चन्द्राकर, प्रदेश संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ भाजपा, ने संबोधित किया कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन नरेश यदु उपाध्यक्ष सहकारी बैंक एवं मंच संचालन हृदेश शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बैंक अधिकारी सुश्री कुसुम ठाकुर, के. के. नायक अधीक्षक, धीरेन्द्र देवांगन, शाखा प्रबंधक, सहित भाजपा के जिला व प्रदेश के पदाधिकारी व दुर्ग जिला से सभी मण्डल अध्यक्षगण एवं सेवा कारी समितियों के प्राधिकृत अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.