होम / बड़ी ख़बरें / नवरात्रि अष्टमी पर जनप्रतिनिधियों ने लिया देवी का आशीर्वाद, 66 वर्षों से जारी है शर्मा परिवार की अखंड सेवा परंपरा
बड़ी ख़बरें
साजा/दुर्ग। चैत्र नवरात्रि के पावन अष्टमी दिवस पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने धार्मिक आस्था का परिचय देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता एवं किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी मूलचंद शर्मा के निवास पहुंचकर माता दुर्गा की पूजा-अर्चना की एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर विधायक ईश्वर साहू एवं पूर्व नगर अध्यक्ष हरिशंकर टावरी सहित क्षेत्रीय विधायक ईश्वर साहू ने शर्मा परिवार के यहां विराजित जवारा जोत देवी दुर्गा स्वरूप के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की।
-66 वर्षों से अखंड भक्ति की परंपरा ..
शर्मा परिवार द्वारा अपने निवास में पिछले 66 वर्षों से निरंतर माता सेवा एवं ज्योति कलश (जवारा) स्थापना की जा रही है। यह परंपरा क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का अनूठा उदाहरण मानी जा रही है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ रही है।

-सम्मान और संदेश ..
इस पावन अवसर पर मूलचंद शर्मा एवं उनके परिवार द्वारा विधायक ईश्वर साहू का माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि हर घर में पूजा-अर्चना होती है, लेकिन पीढ़ियों से चली आ रही ऐसी निरंतर भक्ति अपने आप में एक मिसाल है। उन्होंने युवाओं से इस प्रकार के संस्कारों को अपनाने की अपील की।
-ये रहे मौजूद ..
कार्यक्रम में बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार संघ अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, अधिवक्ता कोमल शर्मा, ललिता शर्मा, लक्ष्मीकांत वर्मा, विधायक प्रतिनिधि शाहिद सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.