.jpeg)
दुर्ग। थाना मोहन नगर क्षेत्र में वाहन किराये के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपियों के कब्जे एवं उनके द्वारा गिरवी रखे गए कुल 09 चारपहिया वाहन एवं 01 मोटरसाइकिल जप्त किए गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी आकुब खान की शिकायत पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 221/2026 के तहत धारा 318(4), 316(5), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी “माँ लक्ष्मी टूर एण्ड ट्रेवल्स” के नाम से लोगों से वाहन किराये पर लेते थे, लेकिन वाहन मालिकों को किराया भुगतान नहीं करते थे। इसके बाद वे वाहनों को अन्य व्यक्तियों के पास गिरवी रख देते थे।
-दो आरोपी गिरफ्तार ..
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमित कुमार सिंह (28 वर्ष), निवासी चारभाटा, जिला राजनांदगांव वरुण सलामे (25 वर्ष), निवासी डोंगरगढ़ को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।
ये वाहन किए गए जप्त ...
जप्त वाहनों में महिंद्रा स्कॉर्पियो, थार, सुजुकी अर्टिगा, स्विफ्ट, टाटा पंच, वरना, बलेनो सहित कुल 10 वाहन शामिल हैं। साथ ही एक बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
ठगी का तरीका ...
आरोपी आर्थिक लाभ के उद्देश्य से लोगों को झांसे में लेकर वाहन किराये पर लेते थे और फिर भुगतान किए बिना वाहनों को गिरवी रख देते थे।
पुलिस की सराहनीय कार्रवाई ..
थाना मोहन नगर पुलिस की सक्रियता से इस गिरोह का खुलासा हुआ और बड़ी संख्या में वाहन बरामद किए गए, जिससे वाहन मालिकों को राहत मिली है।
पुलिस की अपील ...
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन किराये पर देने से पहले संबंधित व्यक्ति या संस्था का सत्यापन अवश्य करें और बिना वैध दस्तावेज के वाहन न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.