होम / बड़ी ख़बरें / सोशल मीडिया विवाद के बाद वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रतन लाल डांगी निलंबित
बड़ी ख़बरें
रायपुर। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रतन लाल डांगी को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर कुछ विवादित तस्वीरें सामने आने के बाद की गई है, जिनसे विभाग की छवि प्रभावित होने की बात कही जा रही है।
गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि संबंधित अधिकारी का आचरण उनके पद की गरिमा के अनुरूप नहीं था। साथ ही उन पर सेवा नियमों के उल्लंघन और पद के प्रभाव के दुरुपयोग के आरोप भी लगे हैं।
सरकार ने मामले को गंभीर मानते हुए अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के तहत कार्रवाई शुरू की है। फिलहाल अधिकारी को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर निर्धारित किया गया है। नियमों के अनुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा और बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
सरकार की इस कार्रवाई को प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखने की दिशा में एक सख्त कदम माना जा रहा है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही मामले में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.