होम / दुर्ग-भिलाई / गैस एजेंसी में बाउंसरों द्वारा मारपीट, 3 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। खुर्सीपार थाना क्षेत्र स्थित शताक्षी गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर लेने पहुंचे ग्राहकों के साथ बाउंसरों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन बाउंसरों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 25 मार्च 2026 की है। दुर्गा मंदिर खुर्सीपार निवासी संतोष कुमार बैठा (32 वर्ष) गैस सिलेंडर लेने एजेंसी पहुंचे थे और लाइन में खड़े थे। इसी दौरान लाइन में लगने को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते वाद-विवाद, धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गया। आरोप है कि एजेंसी में तैनात बाउंसरों ने ग्राहक के साथ दुर्व्यवहार किया।
शिकायत के आधार पर थाना खुर्सीपार पुलिस ने मामले की जांच कर तीन आरोपियों—हरिओम चौधरी (23 वर्ष, हाथखोज भिलाई), विकास सिंह (27 वर्ष, खुर्सीपार) और विक्की विश्वकर्मा (30 वर्ष, कैंप-01 छावनी)—के विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। तीनों को अनुविभागीय दंडाधिकारी, छावनी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना का मुख्य कारण गैस एजेंसी में लाइन लगाने को लेकर उत्पन्न विवाद रहा। समय रहते पुलिस द्वारा हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.