होम / दुर्ग-भिलाई / डायल-112 सेवा को और प्रभावी बनाने पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। आम नागरिकों की सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-06 में डायल-112 सेवा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेवा की कार्यप्रणाली का गहन विश्लेषण करते हुए अधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
बैठक के दौरान आपातकालीन कॉल पर त्वरित और गुणवत्तापूर्ण प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि किसी भी सूचना पर तत्काल रिस्पांस देते हुए घटनास्थल पर शीघ्र पहुंच सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर सहायता मिल सके।
इसके साथ ही रिस्पांस टाइम में सुधार, रात्रि गश्त को और अधिक सुदृढ़ करने तथा जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में डायल-112 से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिसकी सराहना भी की गई।
पुलिस की अपील ..
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 सेवा का उपयोग करें और पुलिस का सहयोग करें। पुलिस द्वारा प्राप्त हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.