होम / दुर्ग-भिलाई / महाअष्टमी पर भक्ति में डूबा निगम परिसर, महापौर ने हवन पूजन, कन्या पूजन कर कराया भोज
दुर्ग-भिलाई
.jpeg)
दुर्ग। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर निगम दुर्ग परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर में महाअष्टमी के अवसर पर हवन के बाद कन्या पूजन एवं कन्या भोज का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने जनप्रतिनिधि एवं निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर कन्याओं को स्नेहपूर्वक भोजन कराया।
मां दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में कन्या भोज एवं महाप्रसादी वितरण किया गया, जिसमें महापौर स्वयं शामिल होकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण में सहभागी बनीं।
पूरे कार्यक्रम के दौरान निगम परिसर भक्ति-भाव से सराबोर रहा। नगर निगम परिवार के साथ बड़ी संख्या में शहरवासी भी उपस्थित रहे। माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विशेष पूजा-अर्चना से हुई, जिसके पश्चात महाअष्टमी उत्सव का आयोजन संपन्न हुआ। महापौर अलका बाघमार एवं देवनारायण चंद्रकार,लीना दिनेश देवांगन, नीलेश अग्रवाल, शशि साहू, हर्षिका संभव जैन,विद्यावती सिंह,रंजीता पाटिल,कुलेश्वर साहू,नीरा खिचरिया, ललिता ठाकुर,युवराज सहित निगम अधिकारी/कर्मचारी ने विधि-विधान से हवन में आहुति देकर शहरवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने समस्त शहरवासियों को महाअष्टमी एवं रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चैत्र नवरात्रि का यह पावन पर्व हमें शक्ति, श्रद्धा एवं सेवा का संदेश देता है। नागरिकों के सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.