बड़ी ख़बरें

दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: 17 पदों के लिए 64 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, 4 अप्रैल को होगा मतदान

380250320260533591001033069.jpg

दुर्ग। दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के आगामी चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है। 17 पदों के लिए 4 अप्रैल 2026 को होने वाले चुनाव हेतु 24 मार्च 2026 तक कुल 64 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है।
निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 25 मार्च (बुधवार) को दोपहर 2:30 बजे तक सभी नामांकन पत्रों की संवीक्षा (स्क्रूटनी) की जाएगी। इसके बाद शाम 5 बजे अधिवक्ता संघ के चुनाव कार्यालय में प्रारंभिक प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। वहीं, 27 मार्च (शुक्रवार) को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी और उसी दिन शाम 5 बजे अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।
प्रमुख पदों पर उम्मीदवार
अध्यक्ष पद (01):
उमाभारती साहू, नीता जैन, मधुप शर्मा, गुलाब सिंह पटेल, संगीता सिंह, गिरीश चन्द्र शर्मा, रमेश शर्मा, देवेन्द्र कुमार गुप्ता
वरिष्ठ उपाध्यक्ष (01):
प्रमोद फिलिप, प्रशांत जोशी, नीरज सिंह राठौर, चन्द्रकांत चन्देल, पंडित अजय मिश्रा, दिनेश सिंह राजपूत, बृजेश कुमार शुक्ला
उपाध्यक्ष (कनिष्ठ महिला) (01):
जया कुमारी, रेखा राय, गुंजा सोनी, ललिता जोशी सोनी, पूजा मोगरी
सचिव (01):
रविशंकर सिंह, हेमंत कुमार मिश्रा, विजय कुमार चौधरी
कोषाध्यक्ष (01):
अनिल जायसवाल, साकेत मिश्रा, अमित कुमार अग्ने, प्रशांत अग्रवाल
सहसचिव (पुरुष) (01):
कृष्णराज चंदेल, राकेश यदु, सुमीत रंजन दत्ता, राकेश यादव
सहसचिव (महिला) (01):
शशि यादव, संध्या शुक्ला, पूनम ताम्रकार
ग्रंथपाल (01):
ढाल सिंह देवांगन, अजय कुमार शर्मा, ज्ञान प्रकाश तिवारी
क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव (सामान्य) (01):
रविशंकर मानिकपुरी, गुरुमीत सिंह भोगल
क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव (महिला) (01):
मोनिका सिंह, दसोदा सिक्का, किरण गुप्ता
कार्यकारिणी सदस्य पद
सामान्य (05 पद):
मुकेश कुमार पांडे, जितेंद्र सिंह राजपूत, आनंद कुमार तिवारी, राजेश कुमार नायक, केशव वर्मा, शिव कुमार उके, अमर जी जैन, बबीता गिरी, आदित्य कुमार चंद्रपक्षी, संजय कुमार विश्वकर्मा, अर्पणा मुखर्जी, जीवन लाल कोठले, गौतम राम साहू, शमीम बानो रिजवी, रविश कुमार राजपूत, निखिल सिंह महलवार, रंजित कुमार मिश्रा, राजकिशोर गुप्ता
महिला (02 पद):
अनामिका गुहा राय, बाली ठाकरे, पुष्पा मैरीसा, गायत्री उपाध्याय
चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच सक्रियता बढ़ गई है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी की नजरें अंतिम प्रत्याशी सूची और मतदान दिवस पर टिकी हुई हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.