होम / दुर्ग-भिलाई / निलंबन निरस्त करने की मांग को लेकर कृषि अधिकारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के आह्वान पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के निलंबन के विरोध में कृषि अधिकारियों की हड़ताल मंगलवार, 24 मार्च 2026 को दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल में जिले के तीनों विकासखंडों से बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।
अधिकारियों ने प्रशासन की कार्रवाई को अनुचित बताते हुए कहा कि बिना पूर्ण तथ्यों की जांच किए किसी अधिकारी का निलंबन करना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने निलंबन आदेश को तत्काल निरस्त करने की मांग की।
इस हड़ताल का असर अब कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। किसानों को मिलने वाली कई लाभकारी योजनाओं का काम प्रभावित हो रहा है।
हड़ताल स्थल पर छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ के संरक्षक राकेश सिंह भी पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने इस कार्रवाई को अनुचित बताते हुए निलंबन निरस्त करने की मांग का समर्थन किया।
संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि निलंबित अधिकारी के खिलाफ जारी आदेश को वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन को प्रांत स्तर तक विस्तारित किया जाएगा, जिसका असर पूरे राज्य के कृषि विभाग पर पड़ेगा। हड़ताल में प्रांत अध्यक्ष लिखित वर्मा, जिला दुर्ग अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.