दुर्ग-भिलाई

शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर बेटे ने घर में लगाई आग, गिरफ्तार

62224032026115313whatsappimage2026-03-24at5.18.21pm.jpeg

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेरधा में एक युवक द्वारा शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर अपने ही घर में आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 22 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे की है। ग्राम खेरधा निवासी मीना धृतलहरे ने थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पुत्र पुनित धृतलहरे शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। पैसे देने से मना करने पर वह आक्रोशित हो गया और घर में आग लगाने की धमकी देते हुए सिगड़ी में कपड़ा जलाकर आग लगा दी।
देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई, जिससे घर में रखे सामान जलकर खाक हो गए। इस घटना में करीब 2 लाख 50 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी पुनित धृतलहरे (30 वर्ष) के खिलाफ अपराध क्रमांक 187/2026 के तहत धारा 326(छ) बीएनएस में मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना जामुल के थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सउनि अजय सिंह, आरक्षक तोषण चन्द्राकर, महात्मा साहू, अतुल सिंह, पी. संतोष एवं चंदन सिंह की अहम भूमिका रही।
पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद या तनाव की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें और तुरंत पुलिस को सूचना दें। आगजनी जैसी घटनाएं गंभीर अपराध हैं, जिन पर सख्त कार्रवाई की जाती है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.