होम / बड़ी ख़बरें / नवकार महामंत्र से होगा महावीर जन्म कल्याणक का आगाज
बड़ी ख़बरें
डा उज्जवल पाटनी के प्रेरक उद्बोधन एवं गौरव मालु,जागृति वडेरा की भक्ति संध्या से गुंजेगा दुर्ग

दुर्ग। भगवान महावीर स्वामी का 2625 वा जन्म कल्याणक महोत्सव 25 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित होगा।
जन्म कल्याणक महोत्सव का आगाज कल नवकार महामंत्र जाप एवं सामयिक साधना के साथ जय आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तालाब दुर्ग में प्रातः 7:00 बजे से प्रारंभ हो रहा है। श्रमण संघ स्वध्याय मंडल को इस आयोजन की ज़िम्मेदारी दी गई है।
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अध्यक्ष योगेश बरडिया, विजय कोठारी, संदीप निमाणी, मनीष बड़जात्या, प्रभात सांखला, आकाश पारख, प्रवीण बोदरा, अक्षय जैन, राहुल बरमेचा, नितेश पारख, संभव जैन ने कार्यक्रम की संयोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, वहीं प्रचार प्रसार का कार्य नवीन संचेती के कंधों पर दिया गया है।
सात दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में साध्वी हेम प्रभा जी एवं साध्वी श्री रेखा जी महाराज साहब का विशेष सानिध्य प्राप्त होगा।
26 मार्च से 30 मार्च तक लगातार शहर के विभिन्न क्षेत्रों से भगवान महावीर के जयकारों के साथ प्रभात फेरी निकाली जाएगी। दादाबाड़ी मालवीय नगर क्षेत्र पदमनाभपुर क्षेत्र महावीर कॉलोनी खंडेल वाल कॉलोनी ऋषभ नगर क्षेत्र उसके पश्चात बांधा तालाब से वर्धमान हाइट्स होते हुए ग्रीन सिटी तक चार दिनों तक प्रभात फेरी का संचालन होगा।
आयंबिल तप (नीरस तप) की आराधना भी ऋषभदेव परिसर में आयोजित होगी जिसे सुधर्म परिवार समता परिवार एवं जैन मित्र मंडल इस व्यवस्था को संभालेंगे।
भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव का सबसे आकर्षण का केंद्र महावीर प्रेरणा रील बना हे । इस प्रतियोगिता ने सबका ध्यान खींचा है।
इस प्रतियोगिता में जैन समाज के लोग रील बनाकर पोस्ट डाल रहे हें।
जैन समाज की बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा के गुण सीखने दुर्ग भिलाई की पुलिस महिला रक्षा टीम द्वारा आत्मरक्षा के गुण सिखाए जाएंगे।
सकल जैन समाज की महिला मंडल की प्रस्तुति धरा से अंबर तक गूंजेंगे सूर महावीर के भक्ति संध्या का आयोजन गंज मंडी प्रांगण में 28 मार्च को होगा। इस आयोजन की माहिती जिम्मेदारी श्रमण संघ महिला मंडल सभाल रहा है।
तरह 29 मार्च को अहिंसा मैराथन यात्रा गया नगर से प्रारंभ होकर नसिया जी तीर्थ क्षेत्र में समापन होगा। में गंगा ग्रुप को यह जिम्मेदारी दी गई है।
जैन यूनिटी कार्निवल का आयोजन समता महिला मंडल के मार्गदर्शन में आयोजित होगा।
वृहद स्तर पर रक्तदान शिविर ऋषभदेव परिसर एवं जिला चिकित्सालय में लगाए जाएंगे।
मुख्य प्राणियों की रक्षा के लिए दाना एवं सकोरों का वितरण का कार्य भी इस वर्ष पुराना बस स्टैंड महावीर जैन विद्यालय में आयोजित चिकित्सा शिविर में वितरण होगा।
मानव सेवा ही माधव सेवा है इस उद्देश्य के साथ दुर्ग नगर के निवासियों के लिए वृहद स्तर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन महावीर जैन विद्यालय दुर्ग में आयोजित है। जिसमें 60 से अधिक डॉक्टर स्वास्थ्य जांच करेंगे एवं दवाई वितरण भी होगा।
आदिनाथ जैन स्वाध्याय मंडल द्वारा संचालित धर्मार्थ पैथोलॉजी जांच एवं एक्स-रे की सुविधा भी इस दिवस निशुल्क रहेगी।
महावीर कॉन्टिनेंटल ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा आंख जांच एवं चश्मा वितरण की चिकित्सा शिविर में उपलब्ध रहेगी। दिगंबर एवं श्वेतांबर जैन समाज की पाठशाला के बच्चों के द्वारा महावीर की पाठशाला सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पाठशाला के बच्चे धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर शानदार प्रस्तुति देंगे मीनल लोढ़ा के मार्गदर्शन में इस सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी।
ऋषभ देव परिसर में प्रभु महावीर के नाम मेहंदी रचाकर वीर नाटक स्पर्धा का आयोजन होगा इस आयोजन की माहिती जिम्मेदारी शांति विजय मंडल ने संभाली है।
अंतर्राष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर डॉक्टर उज्जवल पाटनी का 2 घंटे का प्रेरक उद्बोधन जीवन का गेम चेंज, व्यापार का गेम चेंज और बच्चों का पालन पोषण कैसे करें इस विषय पर धारा प्रवाह उद्बोधन होगा।
गायों को गुड एवं चारा खिलाने एवं जिला चिकित्सालय में फल वितरण का कार्य भी महावीर जयंती समारोह समिति के बेनर तले आयोजित होगी।
31 मार्च को भव्य शोभायात्रा में मयंक डागा शुभम भंसाली भक्ति की भक्ति शोभायात्रा में चार चांद लगाएगी।
इसी दिवस 31 मार्च को पुराना बस स्टैंड में विशाल भंडारा दोस्त यार ग्रुप के द्वारा आयोजित होगा। सखोरा वितरण भी खतरगक्ष युवा एवं महिला परिषद् इसका संचालन देखेंगे।
28 मार्च से 31 मार्च तक जैन समाज की महिलाएं को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में सहयोग करते हुए गृह कुटीर उद्योग के स्टाल भी गंज मंडी लगाए जा रहे हैं इस कार्यक्रम का संयोजन कुशल बहु मंडल कर रहा है।
आयुष्मान कार्ड राशन कार्ड आधार कार्ड एच एसआरपी नंबर प्लेट लर्निंग लाइसेंस का शिविर भी महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के कार्यालय में आयोजित होगा।
जन्म कल्याणक महोत्सव के दिन भाव भक्ति संध्या गंज मंडी प्रांगण में आयोजित होगी। राजस्थान के प्रसिद्ध गायक गौरव मालू एवं जागृति वडेरा भक्ति संध्या से पूरा जैन समाज झूमेगा।
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के पदाधिकारी ने 25 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में सकल जैन समाज के लोगों से भरपूर उपस्थिति का आह्वान किया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.