होम / दुर्ग-भिलाई / शीतला मंदिर में नवनिर्मित मुख्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण
दुर्ग-भिलाई
-महापौर एवं अन्य अतिथियों ने ज्योति कक्ष निर्माण के लिए किया भूमिपूजन

दुर्ग। सिविल लाईन कसारीडीह स्थित प्रसिद्ध सतरुपा शीतला मंदिर में चैत्र नवरात्र का पर्व पूरे आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार को पंचमी पर मां सतरुपा शीतला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की मंदिर में बड़ी संख्या में भीड़ जुटी। पंचमी के शुभ अवसर पर मंदिर परिसर में नवनिर्मित मुख्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण एवं ज्योति कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन महापौर अलका बाघमार, समाजसेवी मनोज राजपूत, सुरेन्द्र शर्मा, एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर के आतिथ्य में किया गया। मंदिर परिसर में नक्काशीदार भव्य मुख्य प्रवेश द्वार लोकार्पण के बाद आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में सतरुपा शीतला सेवा समिति के अध्यक्ष रोमनाथ साहू, उपाध्यक्ष शिवसागर सिन्हा, सचिव प्रदीप देशमुख, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र धर्माकर, सह-सचिव चंपा साहू, कार्यकारिणी सदस्य तामेश्वर यादव, पुष्पा श्रीवास, संरक्षक भीखम साहू, कृष्णा देशमुख, गणेश निर्मलकर, राजा सिंह राजपूत, राजेश साहू, दीनानाथ निर्मलकर, धनेश सिंह राजपूत, भाजपा नेता विनोद चंद्राकर, पूर्व पार्षद कांता साहू, श्रीधर भजने, निशा ठाकुर, गणेश राम चौधरी, तोरण साहू, अरुण साहू के अलावा सतरुपा शीतला सेवा समिति के अन्य सदस्य व श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.