होम / दुर्ग-भिलाई / दुर्ग में मातृशक्तियों के लिए “बचपन का टिकट” कार्यक्रम, खेलों के जरिए लौटेंगी बचपन की यादें
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। जीवन की आपाधापी में खुद को भूल चुकी मातृशक्तियों के लिए एक खास पहल करते हुए “बचपन का टिकट: चलव दीदी खेल-खेले पर जाबो” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 29 मार्च (रविवार) को शाम 4 बजे से पदमनाभपुर मिनी स्टेडियम में सखी सहेली महिला समूह, दुर्ग द्वारा आयोजित किया जाएगा।
इस आयोजन की जानकारी भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय ने आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ा एक विशेष प्रयास है, जिसके माध्यम से महिलाएं अपने बचपन के सुनहरे पलों को फिर से जी सकेंगी।
कार्यक्रम में खो-खो, कबड्डी, फुगड़ी, गोटा, रस्सीकूद, कुर्सी दौड़, बोरा दौड़, रस्सी खींच, चम्मच दौड़ और जलेबी दौड़ जैसे पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को दो वर्गों में बांटा गया है—18 से 25 वर्ष एवं 25 वर्ष से अधिक आयु वर्ग। सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेना निःशुल्क रहेगा और विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
सरोज पाण्डेय ने कहा कि “बचपन का टिकट” नाम सुनते ही मन में मुस्कान आ जाती है और बचपन की निश्छल यादें ताजा हो जाती हैं। हमारी मातृशक्ति, जो परिवार की धुरी होती हैं, अक्सर अपनी खुशियों को पीछे छोड़ देती हैं। यह आयोजन उन्हें कुछ पल खुद के लिए जीने का अवसर देगा।
उन्होंने आगे कहा कि मां केवल जिम्मेदारियों और त्याग की प्रतिमा ही नहीं है, बल्कि वह भी हंसना, खेलना और जीवन को खुलकर जीना चाहती है। “चलव दीदी खेल-खेले बर जाबो” एक आमंत्रण ही नहीं, बल्कि सम्मान और अपनत्व का संदेश है।
प्रेस वार्ता में सखी सहेली महिला समूह की अध्यक्ष शैल चंद्राकर, महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्यक्रम समिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरिता मिश्रा, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर एवं भिलाई जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में भाग लेने हेतु इच्छुक महिलाएं 9425555002, 9685841086 और 9340302838 नंबरों पर संपर्क कर पंजीयन करा सकती हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.