होम / दुर्ग-भिलाई / रेलवे कर्मियों ने बढ़ाया मदद को हाथ, आज उठेगी गरीब की बेटी की डोली
दुर्ग-भिलाई
भिलाई। रेलवे में कार्यरत दो कर्मियों की पहल पर एक गरीब परिवार की बेटी की डोली शान से उठेगी। खुर्सीपार का यह गरीब परिवार अपनी बेटी की शादी में यथोचित खर्च करने में असमर्थ था। ऐसे में रेलवे में कार्यरत जे डी खांन और दीपक कुमार ने जरूरी मदद कर मानवता की मिसाल पेश की है। ऐसे नेक कार्य न केवल एक पारिवारिक खुशियां लौटी है बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना मजबूत हुई है। खुर्सीपार में यह विवाह समारोह 24 मार्च की शाम को होना है।
जे डी खांन और दीपक कुमार ने बताया कि सरकारी नौकरी में अपने कर्तव्य के साथ-साथ समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी का समय-समय पर बखूबी निर्वहन करते रहे हैं। इसके पहले भी दोनों दोस्त वे हर साल गरीब बेटियों की शादी में दानदाताओं की मदद से राशन सामग्री देकर मदद करते हैं, ताकि किसी की खुशियों में कोई कमी न रह जाए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.