बड़ी ख़बरें

रिटायर कर्मियों के दीर्घ योगदान को सराहा, जमा राशि का चेक देकर किया सम्मान

54923032026114454whatsappimage2026-03-23at5.11.49pm.jpeg

-संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड सेक्टर-6 का विदाई समारोह
भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों की प्रथम और प्रतिष्ठित सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड सेक्टर-6 द्वारा अपने सेवानिवृत्त सदस्यों के सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें माह फरवरी अथवा उसके पूर्व भिलाई इस्पात संयंत्र की सेवा से निवृत्त हुए सदस्यों को ससम्मान विदाई दी गई। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सोसायटी के अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र ने सेवानिवृत्त सदस्यों का शॉल एवं श्रीफल से सम्मान कर सोसायटी में जमा उनकी निधियों का खातादेय चेक प्रदान  किया । यह सम्मान न केवल उनके दीर्घकालीन योगदान का प्रतीक था,बल्कि संस्था के प्रति उनके अटूट विश्वास और जुड़ाव का भी अभिनंदन था।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में बृज बिहारी मिश्र ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोसायटी की मजबूती और प्रतिष्ठा उसके सदस्यों के विश्वास,सहयोग और सतत सहभागिता पर आधारित है।उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सेवानिवृत्ति जीवन का एक नया अध्याय है,जिसमें व्यक्ति अपने अनुभवों और उपलब्धियों के साथ एक नई शुरुआत करता है।इस अवसर पर उन्होंने सभी सम्मानित सदस्यों के स्वस्थ,सुखमय एवं समृद्ध सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित सेवानिवृत्त सदस्यों ने भी संस्था के साथ अपने वर्षों पुराने संबंधों और समय-समय पर सोसायटी से मिले सहयोग को याद करते हुए आभार व्यक्त किया। इनमें प्रोजेक्ट से कृष्णेश्वर मानकर,  सिंटर प्लांट-2 से रामजीत सिन्हा और कोक ओवन एंड कोल केमिकल विभाग से अब्दुल कादिर ने सोसायटी के साथ अपने लगाव का विशेष रूप से उल्लेख किया और भविष्य में भी संपर्क व संबंध जारी रखने की बात कही। 
इस दौरान सेवानिवृत्त सदस्यों में ट्रांसपोर्ट एंड डीजल ऑर्गेनाइजेशन से देव सिंह कोशले,जनरल एस्टेब्लिशमेंट से संत ज्ञानेश्वर,पी. दामोदर,रिफ्रैक्टरीज इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट से राजेश राहयाल सोनकर,कमल सिंह देशलहरे, आरटीएनआर शॉप से कल्याण सिंह सिहारे,टाउन सर्विसेज से केशव विश्वकर्मा,स्टील मेल्टिंग शॉप-3 से कमलेश कुमार नायक, मर्चेंट एंड वायर रॉड मिल से महेश कुमार यदु,रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल से संजय कुमार नायक,एजुकेशन से सुवेश कुमार तंबोली,सेक्टर-6 सोसाइटी की राजहरा इकाई से के शेष साई,रिसाली शाखा से एनके निषाद,बीके पैकरा,पावर हाउस शाखा से राममूर्ति,एसके वर्मा.बी श्रीनिवास और पी नन्नालु शामिल हैं।सभी को सोसाइटी परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। आयोजन में सोसाइटी परिवार की ओर से कई अन्य लोग मौजूद थे। समूचे कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक एम मुरलीधर और आभार  वरिष्ठ सहायक चंचल प्रसाद तिवारी ने व्यक्त किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.