होम / बड़ी ख़बरें / हजरत हैदर का उर्स आज कब्रिस्तान में
बड़ी ख़बरें
भिलाई। जामा मस्जिद दुर्ग के इमाम रहे हजरत अफजलुद्दीन हैदर का उर्स मुबारक 23 मार्च सोमवार को सुबह कब्रिस्तान हैदरगंज में मनाया जाएगा। चांद की तारीख के मुताबिक 3 शव्वाल को होने वाले इस उर्स में हजरत हैदर के चाहने वाले अकीदतमंद बड़ी तादाद में इकट्ठा होंगे। यहां सुबह 7 बजे से कुरआन ख्वानी के साथ आयोजन शुरू होगा। उर्स में फातिहा ख्वानी होगी और हजरत हैदर की हालाते-जिंदगी पर आलिमे दीन रोशनी डालेंगे। हजरत हैदर के बेटे और जामा मस्जिद सेक्टर-6 के साबिक इमाम हाफिज अजमलुद्दीन हैदर का साल 2024 में इंतकाल हुआ है और यहां उन्हें भी याद किया जाएगा। मरहूम हाफिज हैदर के बेटे असदुद्दीन हैदर और जामा मस्जिद सेक्टर-6 के इमाम इकबाल अंजुम हैदर ने तमाम लोगों से उर्स में शिरकत की अपील की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.