होम / दुर्ग-भिलाई / शहीद दिवस पर भाजयुमो की मशाल रैली, पटेल चौक से शहीद चौक तक निकलेगा जुलूस
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग।शहीद दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा 23 मार्च को मशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली शाम 5:00 बजे पटेल चौक से प्रारंभ होकर शहीद चौक (ग्रीन चौक) तक निकाली जाएगी।
कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। रैली में जिले के 17 मंडलों के वरिष्ठ नेता, संगठन के पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन शामिल होंगे।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने बताया कि 23 मार्च का दिन केवल एक तिथि नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, साहस और समर्पण का प्रतीक है। इसी दिन महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था।
उन्होंने कहा कि जब देश अंग्रेजों की गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था और अत्याचार चरम पर था, तब इन वीर सपूतों ने बिना किसी भय के स्वतंत्रता की अलख जगाई। उन्हीं की स्मृति में मशाल रैली निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
हिमांशु सिंह ने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होकर देश के वीर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.