होम / बड़ी ख़बरें / रसोई गैस संकट को लेकर महिला कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन
बड़ी ख़बरें
दुर्ग । रसोई गैस की कीमतों में की गई मनमानी वृद्धि और गैस सिलेंडर के लिए मची मारा-मारी को लेकर देश भर में कांग्रेस पार्टी एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाते हुए संसद से सड़क तक की लड़ाई लड़ रही है। इसी कड़ी में दुर्ग महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर और उपाध्यक्ष लता जंघेल के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर 47 रायपुर नाका दुर्ग में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सडक पर चूल्हा जलाकर खाना बनाया और मोदी सरकार व प्रदेश की साय सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गैस के दाम कम नहीं किए गए और सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने कड़े कदम नहीं उठाए गए तो महिला कांग्रेस उग्र आंदोलन पर बाध्य होगी। इस अवसर पर अश्वनी जांगड़े, शारदा साहू, जमुना पटेल, खुशबू साहू, प्रभा राजपूत, आरती चेलक, संगीता साहू, पिंकी साहू, उर्मिला निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.