दुर्ग-भिलाई

23 वीं राष्ट्रीय महिला शतरंज टीम चैंपियनशिप में दुर्ग जिले की जूनियर शतरंज खिलाड़ी परिधि लिल्हारे ने वूमेन ग्रैंड मास्टर स्वाति घाटे को हराकर मचाई सनसनी

859210320260803111001016019.jpg

दुर्ग । छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वाधान तथा आल इंडिया चेस फेडरेशन के निर्देशन में रायपुर के अग्रसेन धाम में  16 से 22 मार्च तक आयोजित चीफ मिनिस्टर छत्तीसगढ़ ट्रॉफी राष्ट्रीय महिला शतरंज टीम चैंपियनशिप में पांचवें चक्र में छत्तीसगढ़ की बी टीम से खेल रही दुर्ग जिले की क्लास 8वीं कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई में अध्ययनरत खिलाड़ी परिधि लिल्हारे ने बड़ा उलटफेर करते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम की अनुभवी खिलाड़ी वुमेन ग्रैंड मास्टर स्वाति घाटे को हराकर सनसनी फैलाते हुए पूरे टूर्नामेंट का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
  भारतीय जीवन बीमा निगम की खिलाड़ी स्वाति घाटे ने सिसिलियन डिफेंस से ओपनिंग की। परिधि ने काले मोहरों से खेलते हुए बेहतरीन काउंटरप्ले दिखाया। मिडिल गेम में परिधि ने स्थिति को संतुलित रखते हुए धीरे धीरे दवाब बनाया। एंडगेम में सटीक चालों से अनुभवी खिलाड़ी को मात दी।
  जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत सचिव तुलसी सोनी, उपाध्यक्ष दिनेश जैन,ललित वर्मा,एस के भगत, मोरध्वज चंद्राकर, दिनेश नालोडे, सह सचिव संजय खंडेलवाल,हरीश सोनी,रॉकी देवांगन,जावहर सिंह,अजय साहू,जयंता दास, अंतर्राष्ट्रीय आर्बिटर अलंकार भिवगड़े, रॉकी देवांगन,सिनियर नेशनल आर्बिटर अनिल शर्मा, परिधि लिल्हारे के पिता लोकेश लिल्हारे ने परिधि को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.